CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

CG ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
Share

 कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव

रायपुर। कबीरधाम में नए चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए राज्य शासन ने 306.23 करोड़ रूपये के मान से चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज स्थापना में हो रही देरी की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।

उन्होंने कहा चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए वर्तमान में जिला चिकित्सालय कबीरधाम में संचालित अस्पताल को  अपग्रेड करने की कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में महाविद्यालय की न्यूनतम अहर्ताएं पूरी नहीं की जा सकती उन्होंने पत्र में स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि जिला चिकित्सालय कबीरधाम मैं उपलब्ध बिस्तरों के साथ-साथ समीपस्थ आयुष विभाग के भवन जिसे पूर्व में जिला चिकित्सालय द्वारा कोविड केयर सेन्टर के रूप में संचालित किया जा चुका है, को भी  अतिरिक्त  100 बेड अस्पताल में अपग्रेड किया जा सकता है,  ताकि चिकित्सा महाविद्यालय संचालन में न्यूनतम मानक की प्रतिपूर्ति हो सके। उपमुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि कबीरधाम में शीघ्र चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किये जाने की दृष्टि से जिला शासकीय चिकित्सालय कबीरधाम को निर्धारित मानक के अनुरूप अपग्रेड करने हेतु संबंधित को समुचित निर्देश जारी करें।



Share

Leave a Reply