CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : रिश्वतखोरी का पर्दाफाश...इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रुपए..जानिए पूरा मामला..!!

CG : रिश्वतखोरी का पर्दाफाश...इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रुपए..जानिए पूरा मामला..!!
Share

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल तहसील अंतर्गत हल्का क्रमांक 49 के पटवारी ने किसान से जमीन का दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। किसान पटवारी को 20 हजार रुपये दे रहा था इसी दौरान एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने पकड़ लिया।पटवारी को गिरफ्तार कर टीम बिलासपुर ले गई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से का कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए पटवारी हरिशंकर राठिया ने 25 हजार रुपये की मांग की है। पटवारी ने किसान से पांच हजार रुपये ले लिया है और शेष राशि काम के बाद लेने सहमत हुआ। किसान रुपये नहीं देना चाहता था। इसके लिए उसने एसीबी से संपर्क किया।



Share

Leave a Reply