CG NEWS : कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...
अंबिकापुर : अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठी में 5 दिन से लापता युवक की लाश सोमवार की सुबह घर के ही कुएं में मिली। सूचना मिलते ही बड़ा भाई समेत काफी संख्या में लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए। मृतक का बड़ा भाई कुएं में झांक ही रहा था कि उसे चक्कर आ गया और वह भी कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला।
अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे ग्राम कंठी के कंवरपारा निवासी हरिमोहन यादव 10 मार्च से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी हरिमोहन यादव नहीं मिला तो परिजन ने 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह जब मृतक का बड़ा भाई शिवचंद यादव सुबह सो कर उठा तो छोटे भाई का शव कुएं में मिला।
यह देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना तत्काल सरपंच और गांववालों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और कुएं को घेरकर खड़े हो गए। इसी बीच कुएं के समीप खड़े बड़े भाई शिवचंद को चक्कर आ गया और वह भी कुएं में गिर गया। बेहोशी की हालत में काफी देर तक कुएं से रहने से उसकी भी मौत हो गई। इधर सरपंच ने इसकी जानकारी दरिमा पुलिस को दी तो वे मौके पर पहुंच




