छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने की किसानों के लिये बड़ी घोषणा , बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा की है .सीएम ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है।
प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई थी, जो किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। किसानों की चिंता और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है ।
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, किसानों के हित में निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है।




