सीएम भूपेश ने सीबीआई जांच के पहले राज्यों की अनुमति के फैसले का किया स्वागत, कहीं ये बातें
रायपुर। सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकारों की अनुमति वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है। विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. केके ध्रुव के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सीबीआई का गलत उपयोग किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि राजनितिक प्रभाव के लिए भाजपा शासित राज्यों ने इसका गलत उपयोग कर रहे थे। इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का बेहद जरुरी और अच्छा निर्णय है। इससे सीबीआई के राजनितिक उपयोग पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने कहा कि सीबीआई बिना राज्य के अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकती, क्योंकि अभी जिस प्रकार से सेंट्रल एजेंसियों के उपयोग लगातार बढ़ते जा रहे थे, जिसमें सीबीआई भी एक है, और उसे अपने विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक रूप से उपयोग किया जा रहा था।
पढ़ें : बड़ी खबर : 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया था कि सीबीआई अब राज्य के अनुमति के बिना किसी राज्य में जाँच नहीं करेगी। न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर और बीआर गवई की पीठ ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने खिलाफ सीबीआई जांच की वैधता को चुनौती देने वाले कुछ आरोपियों द्वारा दायर अपील पर यह आदेश दिया है।




