BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का तंज, भाजपा ने जनता को खच्चर की पूंछ दिखाकर बताया घोड़ा

पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का तंज, भाजपा ने जनता को खच्चर की पूंछ दिखाकर बताया घोड़ा
Share

रायपुर। पूर्व मंत्री भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान भाजपा के नेता तो जनता को खच्चर का पूंछ दिखाकर घोड़ा बताते रहे। विकास का झूठी गुणगान करते रहे, ढिंढोरा पीटते रहे, सत्ता जाते ही पोल खुल गई। रमन भाजपा ने विकास कार्यो के नाम से सरकारी खजाने को गम्भीर चोट पहुँचाया, 41 हजार करोड़ का कर्जा छत्तीसगढ़ के खजाने पर चढ़ा गये।
 
 
भाजपा नेता कमीशनखोरी के खच्चर तक ही सीमित रहे, विकास के असली घोड़ा के बारे में सोचे नही घोड़ा के बारे में सोचते तो विधानसभा चुनाव में मुँह की खानी नही पड़ती, जनता 15 सीटों पर नहीं समेटती। 15 साल में छत्तीसगढ़ का बजट 85 हजार करोड़ तक पहुंच गया लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों, नौजवानों, महिलाओं का विकास नहीं हो पाया। उस दौरान विकास किसी का हुआ तो वो कमीशनखोर भ्रष्ट भाजपा नेताओं और उनके परिवार का हुआ।
 
 
खटारा मोटर सायकल में चलने वाले लोग महंगी लक्जरी कारो में घूमने लगे। फसल की सही दाम नही मिलने, फसल खराब होने सरकारी मदद नही मिलने से कर्ज से दबा किसान हताश परेशान होकर आत्महत्या करने मजबूर थे और भाजपा सरकारी पैसे से तिहार मनाती रही। तिहार में भाजपा के केंद्रीय नेता के ऊपर फूल बरसवाते रहे। रमन शासन काल में विकास नामक गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार से लदा खच्चर दौड़ता रहा और भाजपा के नेता खच्चर के पुंछ यानी कमीशनखोरी तक सीमित रहे। विकास कार्यो के नाम से रेत सीमेंट की गारे से बनी बड़ी-बड़ी असुविधा से भरी बिल्डिंग ही बनी लेकिन छत्तीसगढ़ में व्यक्ति विकास बाधित रहा उस पर ध्यान नही दिया गया।
 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 20 महीनों के जन कल्याणकारी फैसलों से छत्तीसगढ़ के आमजनता खुशहाल और संतुष्ट है। किसानों के कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 31 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, चरण पादुका खरीदने नगद राशि, 14580 शिक्षकों की भर्ती, शिक्षाकर्मियों का संविलियन, नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बारी के माध्यम से जल स्रोतों का संरक्षण, हर्बल खेती को बढ़ावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की अंतर का राशि एवं मक्का, गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ, गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालक को आर्थिक लाभ एवं पशुधन की संरक्षण, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, 65 लाख राशनकार्ड के माध्यम से सभी को राशन वितरण, सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ के किसानों नौजवानों और महिलाओं खुशहाल हो रहे है।ऐसे में भाजपा नेताओं को अगर घोड़ा नहीं मात्र पूंछ ही दिख रही है तो ये भाजपा नेताओं के 15 साल पुरानी पूंछ देखने की आदत का परिणाम है।


Share

Leave a Reply