वृध्दाश्रम के वृध्दाजनों को जैतुसाव मठ के ट्रस्टियों की ओर से फल, मिष्ठान का वितरण, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में आज जैतुसाव मठ ट्रस्ट में उपाध्यक्ष व विधायक रायपुर ग्रामीण माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा एवं दूधाधारी मठ के राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास तथा ट्रस्टी माननीय श्री अजय तिवारी की ओर से संयुक्त रूप से 39 वृध्दजनों को वस्त्र, फल, मिष्ठान का वितरण किया गया साथ ही वृध्दजनों को मास्क, सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया | इस मौके पर विशेष रूप से जैतुसाव मठ सचिव महेंद्र अग्रवाल, श्री आर के गुप्ता, शिल्पकार श्री सुरेश शुक्ला, डॉ देवाशीष मुखर्जी, देवा यादव, आर.पी. दुबे, पत्रकार विजय शर्मा, मृत्युंजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे |

इस आयोजन के दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा व ट्रस्टी अजय तिवारी ने कहा कि भविष्य में बाबा गरीब दास ट्रस्ट के साथ संयुक्त रूप से मिलकर राज्य के रायपुर जिला में वृध्दाश्रम, बाल आश्रम, गौशाला, शिवमंदिर, अस्पताल आदि का निर्माण कराया जाएगा | ताकि छ.ग. के आम लोगों को इन उपरोक्त सुविधाओं का लाभ मिल सकें | साथ में व्यवस्थाओं से गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके | यही नहीं ट्रस्टी अजय तिवारी ने इस पहल के प्रेरणास्त्रोत- रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, दूधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ रामसुंदर दास को बताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में इन पुनीत कार्यों को पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है |




