अज्ञात कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाने कहा की है यह खबर
रायपुर | रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात में अज्ञात कार ने एक अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रपाल सिंह पिता कुंवरपाल 52 वर्ष निवासी नायकबंधा अभनपुर को कल रात करीब 8.50 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा अभनपुर के पास अज्ञात कार ने टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।




