रायपुर: आक्सीजन पाइप फटने से कर्मचारी झुलसा, जाने कहा कि है घटना
रायपुर, कंपनी में काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर इस्पात कंपनी उरला में 31 अक्टूबर को 1 बजे काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने के चलते कन्हैया यादव 21 वर्ष पिता छोटेलाल यादव निवासी उरला उसकी चपेट में आ जाने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धारा 287,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




