BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय सचिव के सामने महिला कार्यकर्ता की हुई पिटाई, विडियो हुआ वायरल

कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय सचिव के सामने महिला कार्यकर्ता की हुई पिटाई, विडियो हुआ वायरल
Share

देवरिया, उतर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने कांग्रेस की महिला नेता ने हंगामा किया जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला नेता की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार दोपहर दो बजे का है।


दरअसल राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे तभी तारा यादव नाम की कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंची और हंगामा करने लगी। उसने कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंदभासकर मणि का विरोध किया और कहा कि गलत आदमी को टिकट दिया गया है जिसके बाद महिला कार्यकर्ता की पिटाई की गई। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।


महिला का कहना है कि, ”पार्टी ने गलत आदमी को टिकट दिया जो रेपिस्ट है मैं अपनी बात सचिन नायक से रख रही थी आपने गलत आदमी को टिकट दिया है इससे समाज के पार्टी की छबि खराब होगी आप किसी और को दे दीजिए जिसका चरित्र अच्छा हो यही बात कहते ही वहां पर मेरे साथ मार पीट की गई.”


गौरतलब है कि यूपी की 7 सीटों पर उपचुनाव होने है. इसी को लेकर पार्टी ने देवरिया से मुकुन्द भस्कार मणि को उम्मीदवार बनाया है.

 



Share

Leave a Reply