CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ झंडावंदन

गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ झंडावंदन
Share

रायपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय में  झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य उमेश अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, पं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय में वाणिज्य संकाय की अधिष्ठाता डॉ मधुलिका अग्रवाल, समाजसेवी रामदास अग्रवाल तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल विशेष रूप से  उपस्थित थे।

इस मौके पर तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, समाजसेवी  उमेश अग्रवाल तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने लोकतंत्र में संविधान की अहमियत पर संक्षेप में चर्चा की।  इन सभी वक्ताओं ने कहा कि भारत को सम्पूर्ण संप्रभुता से सम्पन्न गणराज्य बनाने के लिए  संविधान एक अनिवार्य आवश्यकता थी।

इसीलिए इसका निर्माण किया गया. उन्होंने भारत के संविधान को विश्व  का सबसे विषद कानूनी दस्तावेज बताया. प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग  के प्राध्यापक प्रो. अभिनव अग्रवाल ने किया। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।



Share

Leave a Reply