CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पूर्व सीएम बघेल और नेता प्रतिपक्ष ने उठाया धान खरीदी में अव्यवस्था का मामला, जांच की मांग इंकार होने पर सभी विपक्षी सदस्यों ने किया वॉकआउट

पूर्व सीएम बघेल और नेता प्रतिपक्ष ने उठाया धान खरीदी में अव्यवस्था का मामला, जांच की मांग इंकार होने पर सभी विपक्षी सदस्यों ने किया वॉकआउट
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में अमानक बारदाना सप्लाई का मामला गूंजा। विपक्ष ने इसकी आड़ में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस मामले की जांच विधायक दल की समिति से कराने की मांग की, जिसके लिए खाद्य मंत्री तैयार नहीं हुए। इससे नाराज होकर विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में धान खरीदी, बारदाना पर विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाए। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में जो बार दाना भेजी गई है जिसका वजन 480 ग्राम बताया जा रहा है वह वास्तव मे 580 ग्राम है इस तरह प्रति क्विंटल 100 ग्राम धान कम लिया जा रहा है। इस मामले की जांच विधायक दल की समिति से कराने की मांग की। जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ऐसी किसी अनियमितता से इंकार करते हुए जांच की जरूरत नहीं होने की बातें कही। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।



Share

Leave a Reply