CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
Share

 रायपुर। शिक्षक विभाग ने अलग-अलग वजहों ने चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किये गये व्याख्याता रामाकांत शर्मा को जहां DPI ने गिरफ्तार किया है, वहीं छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी तीन शिक्षकों को भी निलंबित किया गया है।दरअसल बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरारी के शिक्षक रामाकांत शर्मा को चाइल्ट पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था। इस मामले में डीपीआई ने अब व्याख्याता रामाकांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। निलंबन अवधि में रामाकांत शर्मा को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।वहीं एक अन्य मामले में नारायणपुर के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल नारायणपुर के एड़का के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एड़का के तीन शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन पर छात्राओं से अश्लील हरकत के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 10 मार्च 2024 को इनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों शिक्षक फरार चल रहे हैं।तीनों पर पोस्को की धारा के साथ मामला पंजीबद्ध किया गया है। इधर अब डीपीआई ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दियाहै। नरेंद्र प्रसाद प्रधान पाठक हैं, जबकि नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। डीपीआई ने तीनों सो सस्पेंड कर डीईओ कार्यालय नारायणपुर में अटैच किया है।

 


Share

Leave a Reply