राजधानी में एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज
रायपुर। राजधानी में एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना की रिपोर्ट मोवा थाना में दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मौलिक जैन पिता आशीष 24 वर्ष निवासी मौलश्री विहार तेलीबांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी मिक्की पिता छोटू पंजवानी और कुमारी रूपासी पिता जयंत भट्ट ने 06 अप्रैल 2018 से 19 जून 2018 के मध्य प्रार्थी मौलिक और आयूष अग्रवाल को मध्यप्रदेश, झारखंड, नागपुर में टी 4 हेल्थ प्रा. कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रूपये लिये थे। रूपये लेने के बाद आरोपियों द्वारा कंपनी की फ्रंचाइजी नहीं दिलाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




