..आज की वो ऐतिहासिक तारीख: जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री ने लिखी जनता के नाम चिट्ठी, कहा, विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा …
Janadesh Diwas: ….साल 2023 में आज की ही वो तारीख थी, जब छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी थी। भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी थी। आज भाजपा 3 दिसंबर की तारीख को जनादेश दिवस के रूप में मना रही है। इस खास पल को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम एक पाती लिखी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश में भी 3 दिसंबर 2023 को मिले जनादेश के लिए जनता का आभार जताया है।
पुन: प्रदेश की जनता का कोटि-कोटि आभार
मुख्यमंत्री ने जताया मतदाताओं का आभार
मुख्यमंत्री जनादेश दिवस को लेकर प्रदेशवासियों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में आज ही के दिन छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने, माताओं-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके ऐतिहासिक जीत दिलायी थी। मतदाताओं ने 46% वोट देकर 54 सीटों पर भाजपा को जीत दिलायी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने भरोसा भाजपा पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया है, उस विश्वास को हमेशा कायम रखने की दिशा में सरकार काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में हमने जो कहा, वो कर दिखाया। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से लेकर किसानों की उन्नति और युवाओं को न्याय दिलाने और आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा वादा साकार हुआ। यह जीत छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ नागरिकों के सपनों और विश्वास की है। चलिए, हम सब मिलकर इस विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक ले जाते हैं।




