मैं कांग्रेस के लिए जिऊंगा और मरूंगा: गिरफ्तारी के बाद लखमा बोले- ED को मेरे घर से कोई भी सबूत नहीं मिला है, मैं गरीब आदमी हूं, मुझे फंसाया जा रहा
रायपुर : रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है. पूर्व आबकारी मंत्री लखमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैं गरीब आदमी हूं, ED ने मेरे घर से एक पैसा भी बरामद नहीं किया है, मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है, बावजूद इसके मुझे गिरफ्तार किया गया है.




