CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अग्रसेन महाविद्यालय में “उमंग-2023” के तहत हुआ इंटर-स्कूल डांस

अग्रसेन महाविद्यालय में  “उमंग-2023” के तहत हुआ इंटर-स्कूल डांस
Share

स्कूली बच्चों  ने लोकप्रिय धुनों पर नृत्य से बाँधा समां

 एकल में ऐश्वर्य व समूह नृत्य में साक्षी ग्रुप को चुना गया विजेता, जेके दानी स्कूल ने जीता सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का ख़िताब

रायपुर :  अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में “उमंग-2023” के तहत आज इंटर-स्कूल डांस कम्पीटिशन में विभिन्न शालाओं के प्रतिभागियों ने फ़िल्मी और पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ-साथ आधुनिक नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुति दी. खूबसूरत पोशाकों में सजे इन प्रतिभागियों ने समूह नृत्य के जरिये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी.
 
प्रतियोगिता में राजधानी की सुपरिचित नृत्य प्रशिक्षक सुमित तिवारी और आशीष ठाकुर निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे. इन सभी ने नृत्य की प्रस्तुति, ताल और संयोजन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन किया. श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एकल वर्ग में ऐश्वर्य धीवर (अग्रसेन पब्लिक स्कूल) को प्रथम और आयशा परवीन (वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल)  को उपविजेता चुना गया. वहीँ समूह नृत्य में  साक्षी ग्रुप (जे.के. दानी स्कूल) को विजेता होने का गौरव मिला और भारतमाता ई स्कूल के संजना डांस ग्रुप को उपविजेता चुना गया. आज के आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब जेके दानी स्कूल को दिया गया.
 
इस मौके पर जैतू साव मठ के न्यासी महेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. तथा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. वहीँ महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं एन.आई.टी. के पूर्व निदेशक डॉ के.के. सुगंधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इन सभी ने स्कूली बच्चों के प्रदर्शन की मुक्त-कंठ से सराहना की.  कार्यक्रम के समापन पर एकल और समूह वर्ग में विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए. आज के विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल, प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत एवं एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी प्रस्तुति को शानदार  बताया. सभी अतिथियों ने कहा कि अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा रचनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता बढाने में ऐसे आयोजन प्रेरक की भूमिका निभाते हैं. आज के कार्यक्रम के संचालन में डॉ डॉली पाण्डेय, प्रो. विकास शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई. वहीँ अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम के संयोजन और समन्वय में अपना योगदान दिया. वार्षिक-उत्सव उमंग-2023” के तहत कल आनंद मेला और एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया जायेगा.      
 
 
 
---------
 
प्राचार्य

 



Share

Leave a Reply