अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस: डी.डी. नगर के गोल चौक पर उमड़े चाय प्रेमी, 50 साल के अनुभवी महेंद्र बागदोडिया ने खोले स्वाद के राज
रायपुर: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर आज गोल चौक, डी.डी. नगर में चाय प्रेमियों का एक अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला। अलका एजेंसी टेस्टी ग्रुप द्वारा आयोजित इस विशेष निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने स्वाद और ज्ञान का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रेलवे सलाहकार समिति एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य तथा विगत 50 वर्षों से चाय व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र बागदोडिया जी थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने चाय के वैश्विक व राष्ट्रीय उत्पादन, वार्षिक खपत और इसके वितरण तंत्र से जुड़ी कई गूढ़ व महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से साझा किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बेहद चाव से सुना।
इस गरिमामयी अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और आम जनता ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल लखवानी, द्वारिका लखवानी, इंदु गोधवानी, मनोहर अठवानी, मूलचंद कुकरेजा, दीपक केवलानी, संजय निर्मलकर, डॉ. संजय दुबे, प्रकाश जयसिंघानी, मनोज टहलरामानी, आनंद वैद्य, संगीत कुमार, शुभम कुमार, मानवकुमार, अमन कुमार, संजय कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार और खुबीलाल सहित कई प्रबुद्ध जन शामिल हुए।
अलका एजेंसी टेस्टी ग्रुप की इस अनूठी और सराहनीय पहल की सभी अतिथियों व स्थानीय निवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।




