CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी रेलवे स्टेशन से पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर, 2 लाख रुपये कीमत का 10 किग्रा गांजा जब्त

राजधानी रेलवे स्टेशन से पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर, 2 लाख रुपये कीमत का 10 किग्रा गांजा जब्त
Share

 रायपुर। मंडल टास्क टीम रायपुर व आरपीएफ पोस्ट रायपुर ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 2,00,000 रुपए कीमत का 10 किग्रा गांजा के साथ पकड़ने में कामयाबी पाई. तस्कर को रायपुर जीआरपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् जब्ती की कार्रवाई कर सुपुर्द किया।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एसके दत्ता के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम प्रभारी उपनिरीक्षक केबी गुप्ता, प्रधान आरक्षक व्हीसी बंजारे, आएस के गिरी, आरक्षक देवेश सिंह, आरपीएफ टीम ने 26 मई को ऑपरेशन नारकोस के तहत रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा.पूछताछ में युवक ने अपना परिचय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला के रहने वाले सूरज कुमार पिता नन्हीलाल (34 वर्ष) के तौर पर दिया, जिसके कब्जे से 200000 रुपए कीमत का 10 किलो ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुले राज 

पूछताछ में बताया कि बरामद गांजा को रायपुर से खरीदकर सड़क मार्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन आना और रेल मार्ग से प्रयागराज जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था, इस दौरान पकड़ा गया. कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी व जब्तशुदा गांजा को शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया. शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर ने अपराध क्रमांक – 76/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट 26/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया.



Share

Leave a Reply