ISKCON मंदिर में तीन दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम
रायपुर। इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) (श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर) में 15 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष सुलोचन दास एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन श्री शुभम सिंघल की अध्य़क्षता में मीटिंग का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।
पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
समिति इस प्रकार है:-
(1) वित्त व्यवस्था समिति - सुलोचन कृष्णदास, माधवचार्य प्रभू जी, पंकज मिश्रा, पवन सचदेवा, राजेश किंगर, प्रियंक बोथरा।
(2) प्रिंट मीडिया समिति - श्री शुभम सिंघल, श्री दिलीप केडिया, श्री राजेन्द्र पारख।
(3) टेंट, लाईट एवं फूल व्यवस्था समिति - श्री पवन सचदेवा।
(4) प्रसादम व्यवस्था समिति - श्री राजेश किंगर, श्री विकास मोदी।
(5) दर्शन व्यवस्था समिति- पंकज मिश्रा, दिलीप केडिया, राजेन्द्र पारख।
(6) साफ-सफाई व्यवस्था समिति - सुमीत झा।
(7) पार्किंग एवं प्रशासनिक व्यवस्था समिति - शुभम सिंघल एवं जनार्दन प्रभु।
(8) मंच व्यवस्था समिति - पवन सचदेव एवं राजेन्द्र पारख।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार समिति के श्री दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि गत वर्ष की अपार सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी जन्माष्टमी के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है, तीन दिवसीय कार्यक्रम नए मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से राजेश किंगर, पवन सचदेवा, विकास मोदी, जनार्दन प्रभु, पंकज मिश्रा, श्रीमती कंचन सिंघानिया, श्रीमती कांता सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना बंका, श्रीमती जया सिंघल एवं मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।




