CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलयुगी बेटे की करतूत, शराब के नशे में मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

कलयुगी बेटे की करतूत, शराब के नशे में मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
Share

 अम्बिकापुर। बलरामपुर जिले में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी. कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया. आरोपी मां से पैसे की मांग कर रहा था. मां के पैसे नहीं होने की बात पर बेटे को गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. अगली सुबह आरोपी की पत्नी ने पुलिस थाना में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामला राजपुर थानाक्षेत्र का है.

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत पहाड़खडूवा निवासी कोंदवा कोरवा आदतन शराबी है. बुधवार को मां और पत्नी काम के लिए गए हुए थे. घर पर अकेले बैठकर बेटा शराब पी रहा था. शाम को मां और पत्नी के काम से घर लौटने पर पैसे की मांग करने लगा. शराबी बेटे की मांग पर मां ने जवाब दिया कि अभी मजदूरी के पैसे नहीं मिले हैं. रविवार को मजदूरी मिलने पर पैसा दे देगी. मां की बात कोंदवा कोरवा को रास नहीं आई. गुस्से में सबसे पहले पत्नी को पीटा और फिर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

कुल्हाड़ी के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही आरोपी कोंदवा कोरवा घर से भाग गया. अगली सुबह पत्नी ने राजपुर थाना में पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जल्द ही आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में आ गया. धारा 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

विवेचक अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि आज सुनीता कोरवा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्नी ने बताया कि पति कोंदवा कोरवा ने 24 अगस्त की रात लगभग 10 बजे मां से पैसे की मांग की. मां ने रविवार को मजदूरी मिलने की बात कही. मां का जवाब सुनकर कोंदवा कोरवा नाराज हो गया और कुल्हाड़ी से धावा बोल दिया. कुल्हाड़ी की चोट से मां की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था. पैसे नहीं देने पर ही बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा है.

 


Share

Leave a Reply