राजधानी में मामूली विवाद पर युवक को चाकू मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर। मोटरसाइकिल गिरने के विवाद को लेकर युवक के साथ गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुुंचाया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोषीपारा पुरैना न्यु राजेन्द्रनगर निवासी राजकुमार साहु 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आकाश साहु एवं उसके साथी ने 26 अक्टॅूबर को मोटरसाइकिल गिरा दिया कहकर गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




