राष्टीय सेवा योजना : उत्कृष्ठ कार्य के लिए 200 छात्राओं का हुआ चयन...छत्तीसगढ के मुस्कान साहू भी शामिल
रायपुर: नई दिल्ली के लाल किला परिसर में 15 अगस्त के कार्यक्रम में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका मुस्कान साहू छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई का प्रतिनिधित्व करेंगी । युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा देश भर से राष्टीय सेवा योजना में उत्कृष्ठ कार्य के लिए 200 छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें मुस्कान भी शामिल हैं।
मुस्कान साहू
विगत दो वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय मे स्वयं सेविका है।
मुस्कान सत्र 2024 में हुए पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर उत्तराखंड में भी विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा,अमृत कलश यात्रा, शिक्षा,पर्यावरण व परेड आदि गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य किया है। रा. से. यो. अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी. एस रघुवंशी रा. से. यो. प्रकोष्ठ छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा इनका चयन किया गया है।
शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ एम आर खान, कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रशांत साहू व डॉ शशिबाला किंडो ने मुस्कान की सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी।




