BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 3 ट्रेनी आईपीएस अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में एसएसपी अजय यादव ने 3 आईपीएस अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है | नवीन पदस्थापित किये गये तीनों अधिकारी 2018 बैच के ट्रेनी IPS अफसर है | जारी आदेश के अनुसार IPS अक्षय कुमार को उरला सीएसपी बनाया गया है | इसके साथ ही IPS अंकिता शर्मा को कोतवाली थाना और अंजनेय वर्षनेय को आजाद चौक के सीएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है |




