CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लगातार रद्द हो रही रेलगाड़ियों पर NSUI का हल्ला बोल प्रदर्शन...

लगातार रद्द हो रही रेलगाड़ियों पर NSUI का हल्ला बोल प्रदर्शन...
Share

 हर माह लगभग सौ ट्रेनें रद्द हो रहीं हैं,रेलवे के ज्यादातर लोको पायलट अस्वस्थ, उसके बावजूद भी नहीं हो रही भर्तियां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमनें   यात्रियों, कमर्चारियों का दर्द बता रहे है,रेल लाइन ठीक करवाना तो एक बहाना है, असली मकसद तो कोयला पहुचना है - नीरज पाण्डेय

 
रायपुर। आज दिंनाक 27/08/2022 को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नेतृत्व मे रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय  का घेराव किया गया  नीरज पांडे ने बताया कि  ट्रेनें रद्द हैं, यात्री परेशान हैं, रेलवे के ज्यादा लोको पायलट अस्वस्थ हैं ,लेकिन रेल मंडल सो रहा है  स्थिति ये है कि इन दिनों आपको ट्रैन की कंफर्म टिकट मिल जाए तो इसे अपनी उपलब्धि ही समझें  यात्रीगण कृपया ध्यान दें आप जिनसे अपनी रेल सुविधाओं की उम्मीद कर रहे हैं वो इस वक्त अपने दो साथियों को  कोयला पहुचाने में व्यस्त हैं । बिलासपुर रेल मंडल हर माह ट्रैन रद्द करने एक नई सूची जारी कर देता है। यह सिलसिला लगभग छह महीने से चल रहा है । अगर आप एक एवरेज देखें तो हर माह लगभग सौ ट्रेनें रद्द हो रही हैं । आप आंकड़ें निकाले तो एक ट्रेन से 10 से 15 हज़ार यात्री सफर करते हैं । करोड़ों यात्री परेशान हैं, रेल मंडल, रेलमंत्री और केंद्र सरकार सो रही है । इनके 45 उम्र के ज्यादा के लोको पायलट किडनी और पत्थरी की परेशानी समस्या से जूझ रहे हैं पर रेल मंडल, रेलमंत्री केंद्र सरकार सो रही है । भर्तियां तो निकली नहीं जा रही हैं जो पद हैं उसे भी अतिरिक्त बोल कर खत्म किया जा रहा है ( पूछताछ केंद्र में लोगों की संख्या कम की जा रही है, नाई और लॉन्ड्री में काम करने वाले लोगों की संख्या भी कम की जा रही है, इससे नई भर्तियां भी नहीं करनी पड़ेंगी और जो कार्यरत हैं उन्हें पेंशन भी नहीं देना पड़ेगा ) देश का एक बड़ा तबका रेल यात्रा पर ही निर्भर है ये यात्री भटक रहे हैं । आज हम यहां डीआरएम के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंप रहे हैं कि वह जल्द से जल्द सभी ट्रेनों को बहाल करे, जनता के साथ आंख मिचोली खेलना बंद करें । यात्री जिन्हें इमरजेंसी में कहीं जाना है, लोको पायलट जो बीमार हैं, युवा जो रोजगार की आस लिए रेलवे की ओर देख रहा है इन सबकी तकलीफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया है  बताया कि 
पहले बच्चों 5 साल तक के बच्चों का कोई शुल्क नहीं लगता था अब केन्द्र सरकार ने बच्चों के यात्रा पर शुल्क लेना चालू कर दिया है , बुजुर्गों को 60 वर्ष होने के बाद  मिलने वाली सुविधा को बंद कर दिया है , व रेलवे  रोजगार के अवसर परीक्षा भी लेना बंद कर दिय है हम मांग करते हैं की जल्द से जल्द छात्रों के सभी मांगे को पूरा करे अन्यथा आम - जन ,छात्र- छात्राओं की असुविधा को देखते हुयें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई पूरे राज्य के रेलवे स्टेशन मे उग्र प्रदर्शन करेगीं।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा ,जिला अध्यक्ष शांतनु झा ,पूर्व प्रवक्ता सौरभ सोनकर , प्रशांत गोस्वामी ,केशव सिन्हा,  संकल्प मिश्रा, अभिनव शर्मा ,हरिओम तिवारी,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
      
        


Share

Leave a Reply