BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

10 अक्टूबर को कांग्रेस का वर्चुवल किसान सम्मेलन 307 ब्लाकों और 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों में होगा आयोजन

10 अक्टूबर को कांग्रेस का वर्चुवल किसान सम्मेलन 307 ब्लाकों और 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों में होगा आयोजन
Share

रायपुर, केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी काले कानूनों जमाखोरी, मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने वाले और आम आदमी विरोधी उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत 10 अक्टूबर को दोपहर को 12 बजे छत्तीसगढ़ स्तरीय वर्चुवल किसान सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर से एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

Read Also:- भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: वन विभाग का नाम बदलने बनी सहमति, मंत्रिमंडल ने लिए 18 महत्वपूर्ण फैसले 


यह वर्चुवल किसान 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों और 307 ब्लाक मुख्यालयों एक साथ आयोजित किया जायेगा। सभी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन, लैपटाप और इंटरनेट के माध्यम से उपस्थित मजदूर, किसानों आम नागरिकों और कांग्रेसजनों को प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम संबोधित करेंगे।

Read Also:- बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने लगाई सीजीपीएससी मेंस पर रोक, जानिए क्या है वजह 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश पर सभी ब्लाकों और जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा 10 अक्टूबर के किसान सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गयी है। इन सम्मेलनों में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानहित में प्रदेश हित में लिये गये फैसलों की जानकारी भी प्रमुख रूप से दी जायेगी।
 



Share

Leave a Reply