पूर्व सीएम रमन सिंह के आग्रह पर विजय बघेल ने खत्म किया अनशन
रायपुर, पिछले 4 दिनों से भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सांसद विजय बघेल ने पांचवें दिन रविवार को पूर्व सीएम रमन सिंह के आग्रह पर अपना अमरण अनशन खत्म कर दिया है।
ज्ञात हो कि रविवार को सांसद विजय बघेल का समर्थन करने के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांण्डेय, भाजपा विधायक नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू अनशन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दिल्ली में बैठे आलाकमान के लिए एडीएम है जो हर महीने शराब के जरिए पैसे दिल्ली भेजती है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद की लड़ाई को पूरे भाजपा की लड़ाई बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जहां-जहां भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई होगी वहां पर भी पार्टी खड़ी होगी। इसके पूर्व शनिवार को भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर अनशन की जानकारी दी थी। जहां राज्यपाल ने भरोसा दिलाते हुए न्यायसंगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन शुरू करने की बात कही है।
आज आमरण अनशन स्थल पाटन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के विकासपुरुष,हम सबके मार्गदर्शक,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय @drramansingh का ऊर्जावान उद्बोधन हम सभी को प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/Wi0amO0MEz
— VIJAY BAGHEL (@VijayBaghelCG) October 18, 2020




