BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : 1 नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में शुरू होने जा रहा है ऑनलाइन क्लास, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने दिए निर्देश

BIG BREAKING : 1 नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में शुरू होने जा रहा है ऑनलाइन क्लास, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने दिए निर्देश
Share

रायपुर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। श्री देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा।

पढ़ें : एसीबी की बड़ी कार्यवाही : बैंक मेनेजर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर 

    सचिव श्री देवोंगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों को कम करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति से सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कॉलेजों में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से अनिवार्य रूप से क्लास शुरू किए जाएं। श्री देवांगन ने सभी कॉलेजों में कोरोना से सुरक्षा के सभी उपायों का कढ़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों में निर्माण कार्य, उपकरण खरीदी, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति की भी समीक्षा की।

पढ़ें : सर्दियों में कोरोना मचाएगा तांडव, हालात हो सकते हैं खराब: एनसीडीसी की रिपोर्ट में दावा


    बैठक में कुलपतियों ने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अक्टूबर अंत तक घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में मूल्यांकन का कार्य जारी हैै। कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




Share

Leave a Reply