भखारा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा: मोटर साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
धमतरी/भखारा। प्रदेश में अनलॉक होते ही सड़क हादसों में इजाफा होता नजर आ रहा है।आय दिन सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में नगरपंचायत भखारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है कि सिलघट कौही मार्ग में आज आमने-सामने दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमे एक युवक की मौत हो गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार अपने गांव पाटन से रोशन धीवर (35) वर्ष अपने पत्नी सुनीता धीवर के साथ नहावन कार्यक्रम में दोनर गांव जा रहे थे। वहीं एक बाइक सवार किर्तन साहू कौही के तरफ जा रहा था। इस दौरान सिलघट कौही मार्ग में दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को धमतरी ले जाया गया, जहां भखारा निवासी किर्तन साहू की मौत हो गई है।




