दुर्गा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने कोविड - 19 के प्रति जागरुकता व बचाव हेतु लिए शपथ
रायपुर | भारत सरकार के आदेशानुसार आज राजधानी रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कोविड - 19 के बचाव व जागरुक होने और लोगों को जागरुक करने का शपथ लिया | सभी छात्र छात्राओं को शपथ, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सुनिता चंसोरिया द्वारा दिलाया गया | इस कार्यक्रम मे छात्र संघ प्रभारी डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार उपस्थित रही |




