BIG BREAKING : राजधानी में देर रात हुए युवक के अपहरण कांड के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी के शंकर नगर क्षेत्र में देर रात कपड़ा कारोबारी के बेटे सोहेल खान का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफल हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़े और धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी में मजार के अन्दर चलाया जा रहा था देह व्यापार, मजार का बाबा गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात कपडा कारोबारी के बेटे सोहेल खान का अपहरण करने के बाद बदमाशौं ने परिजनों को फोन किया और फिराती के रूप मैं करीब 30 लाख रुपए की मांग की थी। इसकी सूचना परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दी। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक टीम गठित की, फिर साइबर पुलिस की मदद सै रात में ही अपराधियों के फोन ट्रेस कर लोकेशन के आधार पर दबिश देने पहुंच गई।
पढ़े : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि अपहरण की घटना 4 युवकों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ता अमीन अली मौदहापारा, पीयूष रामचुरा मौंदहापारा और फ्रांसिस मांझी खमतराई को किया गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और साइबर सैल टीम ने घटारानी के कोडेल चौंक से आरोपियों को गिरफ्तार. किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।





