पुलिस को रेड की कारवाई में मिला बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, जाने विस्तार से ...
रायपुर : डीडीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा इलाके में एक मकान में रेड की कारवाई की गयी . तलाशी में घर के आंगन में छिपाकर रखा हुआ मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया । पुलिस ने कुल 33 किलों 500 ग्राम गांजा जब्त किया है .
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डीडीनगर पुलिस ने न्यू चंगोराभाठा में योगेन्द्र सिंह उर्फ योगी के मकान में गांजा मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने की सूचना पर रेड की कारवाई कर आंगन में रखा 2 अलग-अलग बोरियों से 25 किलों एवं 8 किलों 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 67000 रुपये आंकी गई है उसे जब्त की है।
गांजा रखने के जुर्म में योगेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी 31 वर्ष पिता शंकर सिंह ठाकुर के खिलाफ 20 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।




