CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप
Share

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला जेल में बंद कैदी के साथ को मारपीट का मामला सामने आया है। 15 दिन पूर्व हुए पिटाई में कैदी का हाथ फैक्चर हो गया था, जिसे जेल प्रबंधन ने दबाए रखा। वहीं मामला बिगड़ते देख आज जिला अस्पताल इलाज के लाया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसे सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर रिफर किया गया है।

बता दें कि आरोपी शिवकुमार सिंह धारा 420 यानी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। साथ ही कैदी ने जेल प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि परिजनों से मिलने के लिए रुपए की मांग की जाती है।

जेल में वर्चस्व और वसूली की लड़ाई को लेकर विचाराधीन कैदी की जमकर पिटाई हो गई, मामला 15 दिन पुराना है, जब धारा 420 के तहत आरोपी विचाराधीन कैदी शिवकुमार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में पेंड्रा रोड जेल भेजा था। जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने जेल प्रशासन पर कैदियों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। कैदी का कहना था कि परिजनों से बात कराने, मुलाकात कराने का रेट जेल प्रशासन ने फिक्स कर रखा है। 5 मिनट फोन से बातचीत करने का 500 रुपये, 10 मिनट का 1000 रुपये, 15 मिनट का 1500 रुपये फिक्स है। इतना ही नहीं जेल प्रशासन की बात ना मानने पर कैदियों की जमकर पिटाई होती है।

विचाराधीन कैदी शिवप्रसाद के आरोपों के अनुसार प्रहरी के पद पर पदस्थ फुलेश्वर साहू ने उसकी जमकर पिटाई की प्लास्टिक के डंडे से हुई पिटाई के बाद कैदी का हाथ टूट गया पर मामला दबाए रखने के लिए जेल प्रशासन ने कैदी का इलाज नहीं कराया। 15 दिन बाद हाथ में लगातार दर्द होने पर कैदी शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। क्योंकि चोट 15 दिन पुरानी है जिसकी वजह से मामला गंभीर हो सकता है। मामले में जेल प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक सामने नहीं आया है। वहीं इस पूरी घटना ने जेल के अंदर चल रहे गड़बड़ झाले को सामने ला दिया है।



Share

Leave a Reply