रायपुर : दस दिवसीय छत्तीसगढ़ पंडरी हाट प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ हाट, पंडरी, रायपुर में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर के लोकसभा सांसद माननीय सुनिल सोनी के करकमलो द्वारा किया गया। उक्त समरोह में माननीय सांसद के अतिरिक्त विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर पालिका निगम, रायपुर के महापौर माननीय एज़ाज ढेबर, छत्तसीगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ खादी फेडरेशन के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं राज्य कार्यालय रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
उक्त प्रदर्शनी 04.01.2023 से 13.01.2023 तक चलेगी प्रदर्शनी में कुल 75 स्टॉल लगाये गये है जिसमें मुख्य रूप से पीएमईजीपी की इकाईयों के साथ ही प्रदेश की खादी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान राज्य निदेशक राजेश कुमार के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित आयोग की विभिन्न योजनाओं की वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी प्रस्तुत की गयी। इसके अलावा उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने का आवाहन किया।




