डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा अगासदिया सम्मान से सम्मानित होंगे राकेश तिवारी
रायपुर, समकालीन लोकमंचीय कला जगत के विलक्षण साधक राकेश तिवारी को 4 नवंबर संध्या 3.20 बजे डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा सम्मान प्रदान किया जायेगा । अगासदिया द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान गायन, वादन, अभिनय एवं मंच संचालन के साथ जनगीत लेखन के लिए दिया जाता है।
राकेश तिवारी किशोरावस्था से नाचा के मंच पर सक्रिय रहे । उन्होंने दशमत कयना तथा राजा फोकलवा की प्रस्तुति से अपार यश अर्जित किया। श्री तिवारी गायन एवं अभिनय के साथ वादन में भी प्रवीण हैं। इस अवसर पर माता कौशल्या समिति की पत्रिका आगमन के तेरहवें अंक का विमोचन भी होगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के पूर्व निदेशक समाजसेवी सालिक राम वर्मा तथा अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा होंगे। मंच संचालन नारायण चंद्राकर करेंगे । राकेश तिवारी का परिचय महेश वर्मा देंगे । कलाकार राजेन्द्र साहू डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित राजगीत का गायन करेंगे । इस अवसर पर राकेश तिवारी भी पारंपरिक गीत प्रस्तुत करेंगे।




