BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सात महीने पहले लापता व्यक्ति की हत्या कर दफना दी गई थी लाश, तलाश में जुटे बेटे ने आरोपी को ढूंढ निकाला

 सात महीने पहले लापता व्यक्ति की हत्या कर दफना दी गई थी लाश, तलाश में जुटे बेटे ने आरोपी को ढूंढ निकाला
Share

बिलासपुर। लापता व्यक्ति की हत्या कर शव को बाड़ी में दफना दिया गया था। लापता पिता की खोज में जुटे बेटे ने कडिय़ाँ जोड़ते समय इस सनसनीखेज़ वारदात का पता चला, तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, और जल्द ही खुलासा कर सकती है।
 
 
फि़लहाल मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर में रहने वाला क्षतु वर्मा 7 माह पहले लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पुत्र लालू वर्मा ने थाने में दर्ज कराई थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। वही परिजन भी उनकी तलाश में थे, जिन्हें पता चला कि क्षतु वर्मा जिस दिन लापता हुआ था, उस दिन उसका विवाद रतनपुर थाना क्षेत्र के धौरामुड़ा निवासी अईतराम गोंड़ से हुआ था, जिसके बाद से क्षतु वर्मा गायब है।
 
 
अपने पिता की तलाश में जुटे पुत्र को पिता की सायकल एक ग्रामीण के पास मिली जिससे पूछताछ करने पर उसने नाले के पास सायकल मिलने की बात बताई, जहाँ जाकर देखने पर एक बोरा और लाठी मिली जिसमे खून लगा था, इसकी सूचना पुलिस को दी गई, वही इस मामले में और भी साक्ष्य अईतराम गोंड़ के खिलाफ सामने आए जिसके बाद रतनपुर और सीपत पुलिस ने मिलकर संदेही को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि क्षतु वर्मा के पास उसका घर गिरवी रखा था, जिसके पैसे वह मांग रहा था, जिस बात पर ही विवाद हुआ और उसकी हत्या कर शव को जला कर बाड़ी में दफन कर दिया है। पुलिस ने मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अब विधिवत शव को कब्र से निकालने की तैयारी में है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply