शिवोम् स्टूडेंट्स ने ताइकांडो में मारी बाजी
शिवोम् विद्यापीठ में अध्ययनरत स्टूडेंट्स द्वारा ताइकांडो में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अंडर-17 गोल्ड एवम अंडर -13 में सिल्वर मेडल प्राप्त करके शाला को गौरवान्वित किया।
रायपुर। शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्रा रिया कश्यप ने गोवा में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं छात्र सोहन कश्यप कक्षा छठवीं का छात्र अंडर 13 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। निरंतर अभ्यास व्यक्तित्व में परिपक्वता , आत्मविश्वास और कुछ कर दिखाने का हौसला प्रदान करता है। विद्यालय के सकारात्मक विचारों व परिवार के सहयोग ने रिया और सोहन को, हर पग अग्रसर होने का हौसला दिया। शिवोम् विद्यापीठ में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान दिया जाता है। शैक्षणिक व खेलकूद सभी पक्षों में छात्राओं को प्रशिक्षण समय-समय पर प्रदान किया जाता है जिसके फलस्वरूप हर क्षेत्र में विकास संभव हो सका है। स्कूल के प्रेरणास्रोत चेयरमैन अवधेश शर्मा जी ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएंँ दी तथा भविष्य में अनेक उपलब्धियांँ अर्जित करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव शर्मा सर व असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली सर ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएंँ एवम बधाई प्रेषित की। प्रिंसिपल प्रीतू सिंह ने सभी विद्यार्थियों के समक्ष रिया व सोहन की उपलब्धि को साझा करते हुए , दृढ़संकल्पी होकर कार्य कर सफलता प्राप्त करने की बात कही।




