CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सौम्या चौरसिया 27 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर, IAS बिश्नोई समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा

सौम्या चौरसिया 27 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर, IAS बिश्नोई समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा
Share

 रायपुर। कोयला परिवहन घोटाला और मनी लाड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री सचिवालय की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी सहित सभी आरोपियों को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपियों को ईडी के स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया। सुनवाई में कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रखने का आदेश दिया है। हालांकि सौम्या के लिए 27 जनवरी और समीर विश्नोई सहित सभी आरोपियों को 14 फरवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सौम्या चौरसिया ने अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था। इस पर सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की गई है। बाकी आरोपियों के मामले में पेश चार्जशीट पर आज बहस होनी थी। हालांकि बहस नहीं हो सकी। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के कारण आज बहस नहीं हो सकी। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।



Share

Leave a Reply