CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शिक्षक सस्पेंड : शिक्षा के मंदिर में शराब के नशे में मिला शिक्षक, DEO ने किया निलंबित

शिक्षक सस्पेंड : शिक्षा के मंदिर में शराब के नशे में मिला शिक्षक, DEO ने किया निलंबित
Share

 पेंड्रा। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक शराब के नशे में मिला। जिसपर कार्रवाई करते हुए डीईओ ने उसे निलंबित कर दिया। दरअसल पेंड्रा के प्राथमिक शाला के शिक्षक दिलीप जयसवाल को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक आए दिन शराब के नशे में स्कूल आता था,

यह मामला मरवाही ब्लाक के पथर्री स्कूल का है। मरवाही ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी केआर दयाल 2 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर ब्लाक के पथर्री प्रायमरी स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें वहां पदस्थ सहायक शिक्षक दिलीप जायसवाल शराब के नशे में मिले। बीईओ ने तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भेज कर उनका मुलाहिजा करवाया। जिसकी रिपोर्ट में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद बीईओ ने सहायक शिक्षक दिलीप जायसवाल को नोटिस जारी किया। जिसका भी जवाब शिक्षक ने नहीं दिया।

वहीं बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ मनोज राय ने शिक्षक के कृत्य को सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 व 23 के विपरीत होने के कारण छतीसगढ़ सिविल सेवा अपील व वर्गीकरण नियम 1966,9,10 के तहत कार्यवाही करते हुए सहायक शिक्षक दिलीप जायसवाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय मरवाही नियत किया गया है।



Share

Leave a Reply