BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज रात लाया जाएगा रायपुर

आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज रात लाया जाएगा रायपुर
Share

 रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव आज रात करीब 9 बजे तक विशेष विमान से रायपुर लाया जाएगा। इससे पहले दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से नई दिल्ली लाया गया है। पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है।

दिनेश मिरानिया के शव के साथ दिवंगत की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल उसी विमान से रायपुर आएंगे। इस बीच राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिनेश मिरानिया के समता कालोनी स्थित निवास पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचकर शोक में डूबे परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

सीएम साय ने दिया पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है।

राजधानी में कैंडल मार्च
कोराबारी दिनेश मिरानिया की आतंकी हमले में हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों सहत प्रदेश के लोगों में भी रोष है। लेकिन बावजूद इसके समाज के लोग शांति और एकता का संदेश लेकर आज कैंडल मार्च निकाला जाएगा। रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी और सचिव अनिल दुग्गड ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना और शांति एवं सौहार्द का संदेश फैलाना है मौन कैंडल मार्च शाम 5.30 बजे अरिहंत कंपलेक्स संजय गांधी चौक से शुरू होकर लायंस क्लब, गुरु नानक चौक तक जाएगी।



Share

Leave a Reply