सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत
रायपुर | सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी दीपेश साहु 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है प्रार्थी अपने साथ के साथ 22 नवंबर को शाम 6.30 बजे मेग्नेटों मॉल जा रहा था तभी रिंग रोड क्रमांक 01 एक्सपे्रेसवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति साइकिल लेकर पैदल जा रहा था,तभी टाटीबंद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह व्यक्ति रोड पर उछल कर गिरने से उसकी मौत हो गई प्रार्थी कार की चपेट में आने से बच गया।
पढ़ें : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा: बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट
सायकल वाले अज्ञात पुरुष का उम्र करीब 60 साल के आस-पास है व उसके नाक व कान से खून बह रहा है। बायें पैर घुटना के नीचे कार की चपेट में आने से मुड गया है। घटना के बाद कार चालक महासमुंद की ओर भाग गया जिसके चलते उसका नंबर नही देख पाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए 279 के तहत अपराध कायम कर मृतक की सिनाख्ति में जुटी हुई है।




