दारू का एक नशा ऐसा भी: शराब के नशे में बुजुर्ग ने तालाब के भीतर ही बिताई रात
खरसिया। शराब का नशा जब सर चढ़ता है तो होश ही कहां रहता है कि घर कहां है और हम कहां। ग्राम महका निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शराब के नशे में मदहोश होकर देररात ग्राम तेलीकोट की तालाब के भीतर ही गुजार दी। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति रात करीब 11 बजे से 3 बजे तक मनसागर तालाब में ट्यूब और दारू की तीन बोतल लेकर गहरे पानी के बीच रहा। करीब 2 बजे ग्रामीण ने तालाब में हलचल देखी तो कुछ भयभीत हुए, परंतु उसने हिम्मत कर कुछ और लोगों को उठाया। संशय और भय के वातावरण के साथ ग्रामीणों ने बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं ग्रामीणों ने उनकी दारू की बोतल फेंक दी, तो घंटे भर बोतल वापस लेने की ज़िद करता रहा। जब इन्हें इनकी बोतल वापस लौटाई गई तब कहीं जाकर बुजुर्ग अपने गांव लौटे।




