CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर हुआ जमकर हंगामा, स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही

गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर हुआ जमकर हंगामा, स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही
Share

 रायपुर।  विधानसभा के पांचवे दिन ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए विपक्ष ने ठगी के मामलों को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना दी थी, वहीँ अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण सूचना के ज्ञापन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का हस्ताक्षर होने के बाद भी सदन में नहीं आने की आपत्ति जताई, अजय चंद्राकर ने नियम प्रक्रिया का हवाला देकर आरोप लगाया कि गृहमंत्री जो सरकारी कामों में हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उन्हें सदन में उपस्थित नहीं होने में क्या समस्या है।

इसके साथ ही विपक्ष ने ताम्रध्वज साहू की गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाते हुए जानबूझ कर उपस्थित नहीं होना का आरोप भी लगाया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके बीमार होने पर सदन में उपस्थित नहीं होने की जानकारी दी, जिसपर विधायक चंद्राकर ने नियम प्रक्रिया का पालन नहीं होने की बात कहते हुए आपत्ति की। जिसके बाद सत्ता पक्ष की ओर से अजय चंद्राकर पर बार-बार हर बात पर आपत्ति करने के लिए टोका गया, जिससे हंगामे की स्थिति बनी। इस दौरान शिव डहरिया, अजय चंद्राकर, कवासी लखमा के बीच गहमा गहमी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके कारण कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

कार्यवाही पुनः शुरू होने के बाद विपक्ष की ओर से मंत्री शिव डहरिया द्वारा टोका टाकी करने पर जताया एतराज जताया गया, वहीँ ध्यानाकर्षण सूचना पढ़ने से रोकने की कोशिश और असंदीय व्यवहार को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई।

विपक्ष ने ठगी मामले को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण की चर्चा में भाग लेने से इनकार कर दिया और सत्ता पक्ष के सदस्यों के व्यवहार से नाराजगी जताते हुए ध्यानाकर्षण का बहिष्कार कर दिया है।



Share

Leave a Reply