BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन IAS अफसरों और रसूखदारों के हुए तबादले,जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी…देखिए आदेश…..

इन IAS अफसरों और रसूखदारों के हुए तबादले,जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी…देखिए आदेश…..
Share

 रायपुर। जेल विभाग में अफसरों के तबादले हुए है। तबादलों में आधा दर्जन जेल अधिकारी प्रभावित हुए हैं। रायपुर के जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। जारी आदेश में रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। उन्हें कही अन्य जेल का प्रभार नहीं दिया गया है।

उन्हें जेल मुख्यालय में डंप करते हुए आगामी आदेश तक सहायक महानिदेशक मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं नवा रायपुर में भेजा गया है। जबकि अंबिकापुर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेंट्रल जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अक्षय सिंह राजपूत अधीक्षक जिला जेल को अंबिकापुर जेल अधीक्षक बनाया गया है। उत्तम कुमार पटेल उप जेल अधीक्षक महासमुंद को तत्काल प्रभाव से जेल अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया है। श्याम लाल ठाकुर उप जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल दुर्ग को प्रभारी अधीक्षक जिला जेल जशपुर बनाया गया है।

रायपुर सेंट्रल जेल में इस वक्त निलंबित आईएएस रानू साहू,समीर बिश्नोई, राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया,रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा समेत कांग्रेस सरकार में प्रभावशाली रहे कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, मोक्षित कार्पोरेशन मामले में ईओडब्लू के द्वारा आरोपी बनाए गए सीजीएमएससी के 6 अफसर और सीबीआई की रेड में रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए रेलवे के चीफ इंजीनियर और ठेकेदार बंद है।



Share

Leave a Reply