BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

न्यायधानी में तीन तलाक का मामला, दहेज प्रताड़ना के बाद शौहर ने कहा ‘तलाक-तलाक-तलाक’

न्यायधानी में तीन तलाक का मामला, दहेज प्रताड़ना के बाद शौहर ने कहा ‘तलाक-तलाक-तलाक’
Share

 बिलासपुर : भले ही सरकार ने तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन इसका पालन अब भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद उसके पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला, भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था। शादी के समय पीड़िता के परिजनों ने नासिर के परिवार की सभी दहेज संबंधी मांगें पूरी की थीं। बावजूद इसके, निकाह के कुछ ही दिनों बाद पीड़िता को दहेज में बाइक नहीं लाने और अन्य आरोपों को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिवार वालों और सामाजिक जमात द्वारा समझाइश के बावजूद ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। अंततः, एक दिन पति नासिर ने तीन बार “तलाक” कहकर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति नासिर, सास समेत अन्य के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019, दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


 

 


Share

Leave a Reply