युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले दो युवक गिरफ्तार ....
कवर्धा : कोचिग क्लास जानें वाली बच्चियों से गलत अश्लील व आपराधिक व्यवहार करने वाले दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कवर्धा के एकता चौक के पास बाहर से आये एक लॉज में रहने वाले दो युवक ने कोचिग क्लास जाने वाली बच्चियों से दुव्र्यवहार किया , उनसे गंदे गंदे इशारे किये गए ।
पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी लड़कों मोहम्मद जाकिर 24 वर्ष , मोहम्मद इमरान खान 21 वर्ष के द्वारा कोचिंग पडऩे वाली बच्चियों से आपराधिक व्यवहार किया इसके बाद उन पर धारा 294,354(क)354(घ)12 के तहत दोनों गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं मुस्लिम समाज के अध्यक्ष से बात करने पर बताया गया कि अपराधियों के उपर सख्त कारवाई की जाए और वे कहां से आये है और किसके कहने पर आये है इसका भी पता लगाया जाए, कोचिंग जानें वाली दो मुस्लिम समाज की बच्चियां थी जिनसे इन लड़को ने गलत व्यवहार किया .




