खैरागढ़ विवि के दीक्षांत समारोह में रायपुर शहर के उज्जवल ठाकुर को मिला स्वर्ण पदक
रायपुर: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के आगामी 17वें दीक्षांत समारोह में मान्यनीय राज्यपाल महोदय जी के द्वारा कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के छात्र उज्जवल ठाकुर को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
उज्जवल ठाकुर ने सत्र 2021-22 की बैचलर इन परफॉर्मिंग आर्ट्स (तबला) की परीक्षा में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु चयनित किया गया है।
उज्जवल की इस सफलता पर कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




