अवैध सम्बंध के चलते पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत की घाट, जाने कहा की है यह खबर
पेंड्रा-मरवाही | चरित्रशंका को लेकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
यह घटना नेवरी नवापारा गांव की है, जहां सीताराम राठौर की अपनी पत्नी अनिता राठौर से चरित्रशंका को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |




