विश्व मछुआ दिवस आज, मुख्यमंत्री मोटरसाइकिल सहित विभिन्न वस्तुओं का करेंगे वितरण
रायपुर। विश्व मत्स्य दिवस पर आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मछुआ सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मछुआरों को मोटर साइकिल, सह आइस बॉक्स और 2 मछुआरों को ऑटो सह आइस बॉक्स का वितरण करेंगे।
Also Read:- छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार
मुख्यमंत्री इस मौके पर 10 मछुआ हितग्राहियों को मछुआ आवास योजना के तहत पहली किस्त की अनुदान राशि का चेक भी देंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह पूर्वान्ह 11 बजे दीप प्रज्जवलन से होगा। इसके पश्चात् नाव, डोंगी एवं जाल का पूजन, राजगीत का गायन होगा। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Also Read:- समाजवादी पार्टी के एमएलसी के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
संचालक मछली पालन व्ही.के. शुक्ला ने बताया कि मछुआ आवास निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 चयनित हितग्राहियों को 40-40 हजार रूपए की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में 17 चयनित मछुआरों को मोटरसायकिल सह आईस बॉक्स एवं ऑटो सह बॉक्स का वितरण किया जाएगा।




