नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विधायक विकास उपाध्याय ने खमतराई निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, पढ़ें पूरी खबर

विधायक विकास उपाध्याय ने खमतराई निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को खमतराई स्थित बायपास रेलवे लाइन के ऊपर निर्माणाधीन ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षणक किया। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण भी थे। 

श्री उपाध्याय ने इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जायजा लेने के बाद लोक निर्माण के अधिकारियों को ओवरब्रिज को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ-साथ इस निर्माण से प्रभावित होने वाले कुछ घरों के रहवासियों के व्यवस्थापन करने की भी चर्चा अधिकारियों से की। 

ज्ञात हो कि इस ब्रिज के निर्मित होने से यातायात का दबाव कम होगा और क्षेत्र की जनता सुगमता के साथ अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
 
राजधानी में गांजा बेचने सड़क किनारे खड़ा युवक पकड़ाया, गांजा के 30 पुडिय़ा जब्त

राजधानी में गांजा बेचने सड़क किनारे खड़ा युवक पकड़ाया, गांजा के 30 पुडिय़ा जब्त

रायपुर। गांजा बेचने के फिराक में सड़क किनारे खड़े युवक को उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पुडिय़ा मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ आईपीसी की धारा 20 एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर मेटल पार्क रोड महाकालेश्वर मंदिर के पास बीरगांव में हरीश राव आयु 23 वर्ष पिता स्व. संतोष राव दैनिक भास्कर प्रेस के सामने डेरापारा थाना उरला में मादक पदार्थ गांजा वजनी 120 ग्राम जब्त किया है। मेटल पार्क महाकालेश्वर मंदिर के पास मंदिर किनारे खड़ा था तलाशी लेने पर आरोपी के जेब में सफेद रंग की झिल्ली में 30 पुडिय़ा गांजा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
मुख्यमंत्री बघेल ने जिम संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री बघेल ने जिम संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम संचालन के लिए एसओपी के पालन की शर्त के साथ अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण हेतु घोषित लॉकडाउन में चरणबद्ध रूप से छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियां पुन: प्रारंभ की जा रही हैं।रेस्टोरेंट, होटल सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु अनुमति एसओपी के पालन की शर्त पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई है, किंतु अभी भी जिम संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं है, जिसके कारण जिम संचालनकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री  मोदी से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार रेस्टोरेंटे एवं होटल व्यवसाय को संचालन हेतु एसओपी के पालन की शर्त पर अनुमति दी गई है, उसी प्रकार जिम संचालन हेतु भी सशर्त अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाए।
डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

रायपुर | अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में घुसकर मारपीट कर रहे युवक को रोकने पर दो डाक्टरों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 8 बजे जहर सेवन के मामले में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती महिला सुप्रिया दूबे को अस्पताल में घुसकर अंकित दूबे ने मारपीट शुरु कर दिया मारपीट होता देख बीच-बचाव करने आये डाक्टर पुकेश्वर वर्मा एवं दीपक चंद्रवंशी को भी आरोपी ने स्वयं को एएसपी का साला बताकर गाली-गलोच करते हुये मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के दो दिन बित जाने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाही नही होने से डाक्टरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव ने अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लिया और गृहमंत्री एवं पुलिस के आला अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये है और कहा है कि कानून सब के लिये बराबर है गलत पाये हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगा चाहे वह प्रधानमंत्री का बेटा ही क्यो ना हो। वही इस पूरे मामले में आईजी दिपांशु काबरा ने कहा है कि किसी एएसपी की वाईफ का साला होना यह अभी तक प्रूफ नही हुआ है आरोपी के खिलाफ धारा 186,353,294,323,506 के तहत अपराध कायम किया गया है। 

 

 
सर्चिग के दौरान हत्या के आरोपी स्थायी वारण्टी तीन नक्सली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सर्चिग के दौरान हत्या के आरोपी स्थायी वारण्टी तीन नक्सली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर | बस्तर रेंज में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत जिला बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 04 जुलाई को सर्चिग के दौरान कोरसागड़ा के जंगल से 03 नक्सलियों सेमला गुण्डा उर्फ हेमला गुण्डा, पदम रामा पिता बोरा उर्फ बुदरु, एवं पदम विज्जा निवासी गाम कोरसागुड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों नक्सलियों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारण्ट भी जारी किया गया था, जिसे आज तामील करते हुए न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड़ में भेज दिया गया है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: सेमला गुण्डा उर्फ हेमला गुण्डा पिता सन्नू उम्र 47 वर्ष जाति मुरिया, पदम रामा पिता बोरा उर्फ बुदरु उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया तथा पदम विज्जा पिता गुज्जू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया ग्राम कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताया।
     गिरफ्तार नक्सल आरोपी पिछले कई वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय रहते हुए 05 मार्च 2006 को ग्राम बासागुड़ा में सलवा जुडूम शिविर में घुस कर ग्रामीणों से मारपीठ तथा ग्रामीण रमेश पिता कन्हैया को धारधार हथियार व डण्डे से वारकर एवं नागुल रेमश को राजपेंटा की ओर ले जाकर हत्या करने की घटना शामिल था। 06 जुलाई 2006 को गस्त सर्र्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर आईडी ब्लास्ट करने की घटना में, 03 अगस्त 2006 को मल्लेपल्ली में पुलिस पार्टी की हत्या करने की नीयत से गोली बारी करने की घटना में, तथा 18 अगस्त 2006 को सारकेगुड़ा में सर्र्चिंग के दौरान आईडी ब्लास्ट करने से 01 सहायक आरक्षक घायल एवं एक सहायक आरक्षक हत्या की घटना में, 12 नवम्बर 2006 को ग्राम गगनपल्ली में गस्त सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर आईडी ब्लास्ट करने की घटना में, 03 अगस्त 2018 को बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी के दौरान हमला कर 02 सहायक आरक्षको को घायल करने की घटना में, 03 अक्टूबर 2013 को ग्राम पुसबाका में सर्र्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी की हत्या करने की नीयत से गोली बारी करने की घटना में तथा 30 सितम्बर 2016 को ग्राम बुडग़ीचेरू में पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईडी ब्लास्ट करने के घटना में शामिल थे।
 
उमस की वजह से मास्क पहनने से हो सकती है सफोकेशन की समस्या

उमस की वजह से मास्क पहनने से हो सकती है सफोकेशन की समस्या

रायपुर | मास्क पहनना कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब हम अकेले हों, घर पर हों तो मास्क लगाने की जरुरत नहीं है। जब भीड़ वाले स्थान व दो से अधिक लोगों के संपर्क में आने वाले हों तब मास्क पहनना चाहिए।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया रोग नियंत्रण और संक्रमण रोकथाम के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है। कोरोना वायरस से बचाव और जानकारी ही संक्रमण के खतरे को टाल सकता है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस लंबे समय तक रहेगा और अब हमें इसके साथ जीना सीखना होगा। ऐसे में सबसे जरूरी है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनने और हाथों की सफाई का हर समय ख्याल रखें।
डॉ बघेल का कहना है प्रदेश में इन दिनों मानसून की वजह से मौसम जिस तरह से गर्म और अब उमस से भरा है । ऐसे में मास्क पहन कर गर्मी में काम करने, चलने-फिरने और बात करने तक में परेशानी महसूस हो रही है। भले ही घरों में बनाए गए फेस मास्क पहने हो लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि मास्क पहनने से उन्हें सफोकेशन या घुटन महसूस होती है। क्वक्वहमें सफोकेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ बातों पर गंभीरता से पालन करते हुए मास्क को लेकर अपने नियमों में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं|
कितना जरूरी है कार में मास्क पहनना:
अगर व्यक्ति अकेले कार में है तो बिना मास्क पहने भी रह सकता है, वहीं अगर कोई एक या एक से ज्यादा व्यक्तियों के साथ है, तो उसे कार में भी बिना मास्क पहने हुए नहीं रहना चाहिए।
राज्य में ‘मुनगा’ पौधरोपण का विशेष अभियान 6 जुलाई को : स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावासों में रोपे जाएंगे मुनगा के पौधे

राज्य में ‘मुनगा’ पौधरोपण का विशेष अभियान 6 जुलाई को : स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावासों में रोपे जाएंगे मुनगा के पौधे

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा 6 जुलाई को राज्य भर में ‘मुनगा’ पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के समस्त शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावास-आश्रमों में मुनगा के पौधे का रोपण किया जाएगा। 

 वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री श्री बघेल के कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में अहम् भूमिका निभाएगा। राज्य शासन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान को शासन-प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के सहयोग से सफल बनाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को अभियान का रूप देने के लिए राज्य भर में एक ही तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मुनगा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। राज्य के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावास-आश्रमों में इसके रोपण से मुनगा की सहजता से उपलब्धता होगी वहीं इन संस्थाओं के परिसरों में हरियाली सहित पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

 इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वनमंडलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पौष्टिकता से भरपूर मुनगा को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यह डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसे भयंकर बीमारियों तक के लिए चमत्कारी होता है। यह भी बताया जाता है कि मुनगा मल्टीविटामिन से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई पाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसमें आयरन, मैगनिशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य में अभी नहीं खोले जायेंगे होटल बार और रेस्टोरेंट बार, राज्य शासन ने किया आदेश जारी

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य में अभी नहीं खोले जायेंगे होटल बार और रेस्टोरेंट बार, राज्य शासन ने किया आदेश जारी

रायपुर | छत्त्तीसगढ़ सरकार ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम व जन सुरक्षा के लिए अभी प्रदेश में होटल बार और रेस्टोरेंट बार में स्थित स्टॉक रुम और मदिरा संग्रहण स्थल को 12 जुलाई तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले 5 जुलाई तक बार को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। जबकि रेस्टोरेंट संचालन को हरी झंडी दी थी ।

अंग्रेजी स्कूलों के सेटअप को शासन ने दी स्वीकृति, व्याख्याताओं से लेकर भृत्य तक के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

अंग्रेजी स्कूलों के सेटअप को शासन ने दी स्वीकृति, व्याख्याताओं से लेकर भृत्य तक के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

रायपुर | राज्य शासन ने प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से शुरू हो रहे 40 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सेटअप की मंजूरी दे दी है। प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा, जबकि इन नवीन शालाओं में व्याख्याताओं से लेकर भृत्य तक के पदों की नियुक्ति संविदा आधार पर होगी। संविदा के पदों के लिए भी शासन द्वारा मानदेय निर्धारित कर दिया गया है। नये अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन एवं प्रबंधन कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति के जिम्मे होगी।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक स्कूल को इकाई मानते हुए प्रत्येक स्कूल के लिए पृथक-पृथक सेटअप की मंजूरी दी है। प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति के लिए आरक्षित है। इस पद पर संविदा नियुक्ति नहीं होगी। अन्य पदों को प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति से भरा जा सकेगा। प्रतिनियुक्ति की दशा में संबंधित कर्मचारियों को वही वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे, जो उसके मूल विभाग से उन्हें प्राप्त होते थे, उन पर प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे। संविदा नियुक्ति की अवस्था में शासन द्वारा निर्धारित एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

      अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक पढ़ाई होगी। स्कूलों का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। प्रत्येक जिले में प्रत्येक शाला के लिए पृथक-पृथक समिति होगी। समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, आयुक्त नगर निगम-मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संस्था के प्राचार्य सदस्य होंगे।

संविदा पदों के लिए निर्धारित मानदेय

संविदा नियुक्ति की स्थिति में प्रत्येक व्याख्याता के लिए 38 हजार 100 रूपए, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को 35 हजार 400 रूपए, प्रधान पाठक मीडिल स्कूल को 38 हजार 100 रूपए, सहायक शिक्षक को 25 हजार 300 रूपए, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक के लिए 33 हजार 400 रूपए, ग्रंथपाल को 22 हजार 400 रूपए, प्रयोगशाला सहायक और सहायक ग्रेड-2 को 25 हजार 300 रूपए, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19 हजार 500 रूपए, भृत्य और चौकीदार को 15 हजार 600 रूपए का मानदेय तय किया गया है। शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल के लिए इन पदों के साथ ही सभी स्कूलों में अंशकालीन सफाई कर्मचारी (2 घंटे के लिए) संबंधित जिले के अनुसार कलेक्टर दर पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की है।

यहां शुरू होंगे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शिक्षा सत्र से जिला बालोद में शासकीय हाई स्कूल आमापारा, बलौदाबाजार जिले में मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलरामपुर जिले में तीन स्कूलों में से कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल (प्रज्ञा माध्यमिक शाला) रामानुजगंज, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर बलरामपुर (शासकीय प्रज्ञा प्राथमिक शाला) और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (शासकीय प्रज्ञा माध्यमिक शाला) में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू होंगे। बस्तर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद जगदलपुर, बेमेतरा जिले में शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, बीजापुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर (लाइवलीहुड कॉलेज का रिक्त भवन), बिलासपुर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तारबहार, लाला राजपतराय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरगंज और शासकीय हाई स्कूल मंगला में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होंगे। दंतेवाड़ा जिले में शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला दंतेवाड़ा, धमतरी जिले में शासकीय मेहतरू राम धीवर नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथेना धमतरी, दुर्ग जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी धमधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंजगिरी धमधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03, पाटन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 दुर्ग, शासकीय हाई स्कूल बालाजी नगर, खुर्शीपार दुर्ग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। गरियाबंद जिले में शासकीय नवीन बालक शाला गरियाबंद, जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती, जशपुर जिले में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कवर्धा जिले में शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, कांकेर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर, कोण्डागांव जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, कोरबा जिले में शासकीय हाई स्कूल पम्प हाऊस कोरबा, कोरिया जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलपारा, महासमुंद जिले में शासकीय हाई स्कूल नयापारा महासमुंद, मुंगेली जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा मुंगेली, नारायणपुर जिले में शासकीय हाई स्कूल सिंगोडीतराई, रायपुर जिले में आर.डी. तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा रायपुर, बी.पी. पुजारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब और शहीद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह में उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया गया है।

इसी प्रकार रायगढ़ जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़, राजनांदगांव जिले में सर्वेस्वर दास माध्यमिक शाला राजनांदगांव, सुकमा जिले में शासकीय हाई स्कूल सुकमा पावारास, सूरजपुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर (ई. संवर्ग), सरगुजा जिले में शासकीय हाई स्कूल ब्रम्हपारा और पेण्ड्रा जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय संचालित होंगे।

महाधिवक्ता कार्यालय कंटेनमेंट जोन घोषित, एक व्यक्ति मिला था कोरोना संक्रमित

महाधिवक्ता कार्यालय कंटेनमेंट जोन घोषित, एक व्यक्ति मिला था कोरोना संक्रमित

बिलासपुर। लॉकडाउन खुलने के बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर स्थित महाअधिवक्ता कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हाईकोर्ट का महाअधिवक्ता कार्यालय एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। महाअधिवक्ता कार्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

महाअधिवक्ता कार्यालय के सभी कर्मचारियों को ए होम क्वॉरंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
 विधायक विकास उपाध्याय के हाथों लाईफ जैकेट-ट्यूब पाकर खिले नाविकों के चेहरे, देखें विडियो

विधायक विकास उपाध्याय के हाथों लाईफ जैकेट-ट्यूब पाकर खिले नाविकों के चेहरे, देखें विडियो

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप स्थानीय लोगों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए आज रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने महादेवघाट पहुंचकर यहां नौकाविहार कराने वाले निषाद समाज के लोगों को लाइफ जैकेट के साथ ही ट्यूब का वितरण किया। इससे जहां उनके जीवन की सुरक्षा होगी तो वहीं लाईफ जैकेट और ट्यूब के नौका पर होने से पर्यटकों की भी सुरक्षा होगी। 

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज खारून नदी के ऐतिहासिक तट पर महादेवघाट में नौकाविहार कराने वाले नाविकों को सुरक्षा किट प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी यही मंशा है कि स्थानीय लोगों के पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री की मंशानुसार विधायक श्री उपाध्याय ने आज महादेवघाट पहुंचकर खारून नदी में नौकाविहार कराने वाले निषाद समाज के लोगों को लाइफ जैकेट और ट्यूब का वितरण किया। विधायक श्री उपाध्याय ने नौका विहार करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए नाविकों को लाईफ जैकेट के साथ ही ट्यूब भी वितरित किया। विधायक श्री उपाध्याय ने आरएनएस से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के सोच के अनुरूप स्थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महादेवघाट में पारम्परिक नौकाविहार कराने वाले लोगों को लाइफ जैकेट और ट्यूब का वितरण किया गया साथ ही महादेवघाट आने वाले पर्यटकों के सुरक्षा हेतु भी उन्हें लाइफ जैकेट और ट्यूब प्रदान किया गया। निरन्तर स्थानीय जनता की हितैषी रही छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार द्वारा अनेक योजनाएं आम जनता को लाभान्वित कर रही हैं। लाइफ जैकेट और ट्यूब पाकर निषाद समाज के लोगों के चेहरे भी खिल उठे। उन्होंने विधायक विकास उपाध्याय के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। इस दौरान विधायक श्री उपाध्याय के साथ स्थानीय पार्षद वीरेंद्र देवांगन, विनोद कश्यप, डेमेंद्र यदु, लीलाधर साहू, मनसुख घृतलहरे, रितेश साहू, दिनेश सैनिक, विजय साहू, दुर्गेश साहू, अजय निषाद, आकाश शर्मा, पंकज धर दीवान, सोम चक्रधारी, हेमन्त कामड़े, अनिल धीवर, लोकनाथ धीवर, अमित शर्मा, राजेश बघेल, मो.सरोश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वादा खिलाफी के 15 साल का रिकार्ड बनाने वाले डॉ.रमन सिंह किस नैतिकता से वादों का हिसाब मांग रहे: कांग्रेस

वादा खिलाफी के 15 साल का रिकार्ड बनाने वाले डॉ.रमन सिंह किस नैतिकता से वादों का हिसाब मांग रहे: कांग्रेस

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा ट्वीट कर कांग्रेस सरकार से वायदों का हिसाब मांगे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वादा खिलाफी का लम्बा रिकार्ड बनाने वाले रमन सिंह किस नैतिकता से कांग्रेस सरकार से मात्र डेढ़ साल में ही वायदों का हिसाब मांग रहे है । कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेढ़ साल में अपने जन घोषणा पत्र के 36 वायदों में से 22 वायदों को पूरा कर दिया है। कांग्रेस की सरकार को पांच साल के लिए जनादेश मिला है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में पांच साल कार्यकाल में पूरा करने के लिए वायदा किया था आने साढ़े तीन सालों में कांग्रेस की सरकार अपने सारे वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।


कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से डेढ़ साल में ही सारे वायदों को पूरा करने की अपेक्षा करने वाले रमन सिंह भूल रहे है उन्होंने 2003के भाजपा के संकल्प पत्र के वायदों को 15 साल तीन बार सरकार चलाने के बाद भी पूरा नही किया था ।रमन सिंह और भाजपा ने 2003 में वायदा किया था हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर वाली जर्सी गाय देंगे कभी पूरा नही किया। भाजपा ने हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया। भाजपा ने 2003 में ही राज्य के बेरोजगार युवाओं को 500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था जो कभी पूरा नही किया। किसानों को धान पर पूरे पांच साल बोनस का वायदा कर सिर्फ चुनावी साल में बोनस देने वाले रमन सिंह आज किस नैतिकता से 2500 रु में धान खरीदी पर सवाल खड़ा कर रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार ने मोदी सरकार की अड़ंगेबाजी और धमकी से डरे बिना किसानों को धान की पूरी कीमत देने का रास्ता निकाला। भाजपा की केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण ही वायदा निभाने कांग्रेस ने राजीव गांधी न्याय योजना लागू की किसानों को धान के कीमत की अंतर राशि की पहली कि़स्त का भुगतान हो गया शेष दूसरी और तीसरी कि़स्त का भुगतान 20 अगस्त तक हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वायदों को पूरा करने की गति और गरीब किसान गांव विरोधी नीतियों को मिल रहे जन समर्थन से रमन सिंह और भाजपा विचलित हो गए हैं। मुद्दा विहीन भाजपा नेता रोज अप्रसांगिक बयान बाजी कर खुद को चर्चा में बने रहने का बहाना खोज रहे हैं।
बसों का संचालन आज से शुरु, 10 फीसदी बसें हुई चालू

बसों का संचालन आज से शुरु, 10 फीसदी बसें हुई चालू

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये राज्य सरकार ने प्रदेश व अन्य प्रदेशों में छत्तीसगढ़ के बसों का आवागमन बंद कर दिया था। आज फिर से बसों का परिचालन शुरू हो गया। पंडरी स्थित बस स्टैंड से जगदलपुर और बिलासपुर के लिए पहले बसें रवाना हुई। बाद में सराईपाली, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, गरियाबंद और बस्तर सहित अन्य इलाकों के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ। बस ऑपरेटरों ने अभी 10 फीसदी गाडिय़ों के परिचालन का निर्णय लिया है। बसों को कम संख्या में चलाये जाने से आने-जाने वाले यात्रियों को बस का इंतजार घंटो करना पड़ेगा तब जाके बस मिलेगी। जिसके चलते अन्य जिलों से राजधानी आने-जाने वाले यात्रियों को जबतक अधिकांश बसे सड़क पर चलना प्रारंभ नही होगा तब तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस आपरेटरों को वाहन परिचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आपरेटरों ने तय किया है कि यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा तभी बस में प्रवेश दिया जायेगा। तीन सीटर पर बीच की सीट खाली रखी जायेगा। वही दो सीटर वाली लाइन में एक ही सवारी बिठाई जाएगी। यात्रियों को बस में चढऩे से पहले और उतरने के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। 
 टायर फटने से बुलेरो पलटी 7 घायल 1 गंभीर, पढ़े पूरी खबर

टायर फटने से बुलेरो पलटी 7 घायल 1 गंभीर, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। जिले के किलेपाल के पास टायर फटने से हुई दुर्घटना में के धरमपुरा निवासी एक ही परिवार के 06 सदस्य बोलेरो में सवार होकर दंतेवाड़ा जा रहे थे। जिसमें से 01 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल शाम को बुलेरो वाहन किलेपाल पंचायत के पास टायर फटने से बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चार-पांच बार पलटी खा गई, जिससे उसमें सवार ड्राइवर समेत 07 घायल हो गए। घायलों में गेंदालाल 35, आदिति 10, आदित्य 12, हीरालाल 30, अमन 24 और कल्पना 28 वर्ष शामिल है। बताया गया कि गेंदलाल को हाथ और गले में चोट आई है जिससे वह काफी गंभीर बताए जा रहे हैं। वहीं गेंदलाल की पत्नी को चोट नहीं आई है। सभी जगदलपुर के धरमपुरा न 03 के निवासी हैं।  ग्रामीणों की मदद से सभी को किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के बाद सभी को जगदलपुर  मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। 
बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर सस्पेंड, गबन का हैं आरोप

बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर सस्पेंड, गबन का हैं आरोप

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर को बैंक खाते से रकम गबन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित किया है। जिस बैंक में महिला कर्मचारी कार्यरत है, इस शाखा में 4 खातेदारों के बचत खाते से राशि गायब होने पर ये कार्रवाई की गई है। खातों से तकरीबन करीब 8 लाख रुपये खाते पार कर दिए गए हैं।

तीन लाख के कबाड़ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जप्त

तीन लाख के कबाड़ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जप्त

सूरजपुर।  सूरजपुर पुलिस ने 3 टन अवैध लोहे के कबाड़ कीमत 3 लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने जिले के थाना प्रभारियों को अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत बनाने के निर्देश दिए थे।

इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 04 जुलाई 2020 को थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला को मुखबीर से सूचना मिला कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध लोहे का कबाड़ अम्बिकापुर की ओर से सूरजपुर आ रहा है जिसकी सूचना थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी सूरजपुर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही के लिए माताकर्मा चौक पर घेराबंदी लगाया। इसी बीच एक 14 चक्का ट्रक आते दिखा जिसमें कबाड़ लोड़ था जिसे रोकने का इशारा करने पर रिंग रोड़ बाईपास होकर तेज गति से भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा पीछा करते हुए महगवां चौक पर घेराबंदी कर रोकवाया गया। ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीवाई 5436 के ड्राईवर से पूछताछ करने पर अपना नाम पंकज मेहता पिता शिवधारी उम्र 30 वर्ष निवासी बालूगंज, थाना ढीबरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम नवागांव अम्बिकापुर का रहने वाला बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छड़, लोहा के टुकड़े, लोहा एंगल एवं पुराने सायकल का कबाड़ पाया गया जिसके संबंध में वाहन चालक से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जो कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन छड़, लोहे के टुकड़े, लोहा एंगल, सायकल कलपुर्जे व अन्य कबाड़ की वस्तुएं कीमत करीब 3 लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीवाई 5436 को जप्त कर आरोपी पंकज मेहता को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा

दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद। दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अपचारी बालक को पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बालक ने खल्लारी व पटेवा क्षेत्र के दुकानों चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पास से एक लाख रूपये का सामान व दीवार को वाला औजार गैंती बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा था, उसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा। पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टुरीडीह चौक के पास चोरी के समान को बेचने के लिए एक बालक घुम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा। टीम ने उसके पास रखे सामान के बारे में पूछताछ किया, तो पहले गोलमोल जवाब देते हुए पुलिस को उलझाने का प्रयास किया। जब कडाई से पूछताछ की तो उसने बताया चोरी करना स्वीकार किया। टीम ने आरोपी के पास से 08 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल, 2 नग पावर बैंक, 2 नग ईयरफोन, 1 नग ब्ल्यूटूथ तथा नगदी रकम 3420 रूपये कुल 1,00,000 रूपये का सामान व चोरी में प्रयुक्त 1 नग गैती व एक साइकिल जप्त किया है। आरोपी बालक खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमुरदा का रहने वाला है। वह अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई करता है। 

एक ही पैटर्न में दिया तीनों दुकान में चोरी को अंजाम-
आरोपी ने खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुडियाडीह में विरेन्द्र मोबाइ्र्रल शॉप एवं जनरल स्टोर्स, ग्राम मोहगांव में मां भवानी मोबाईल शॉप तथा झलप चौक स्थित सलूजा मोबाईल एण्ड इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। खास बात यह है कि इन तीनों दुकानों में चोरी की करने का पैटर्न एक ही प्रकार का था। वह गैंती से दुकान के पीछे हिस्से को तोड़कर प्रवेश करता था। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद थी तस्वरी-
एक दिन पूर्व झलप चौक स्थित मोबाइल दुकान में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसकी हरकतें कैमरे में कैद थी। शुक्रवार को जब मुखिबर को फोन आया तो सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की तस्वीर को भेजी। उसके बाद मुखिबर ने उक्त तस्वीर का हुलिया मिलता जुलता बताया। इसके बाद टीम ने अपचारी बालक को धर दबोचा। 
गुरू ही जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लाते हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गुरू ही जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लाते हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा-सभी प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं। आज हम सब अपने गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हैं। गुरू ही जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लाते हैं तथा बेहतर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
बड़ी खबर: 225 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: 225 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

सुकमा। जिले के तोंगपाल पुलिस ने 225 किलो गांजा सहित के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाने के सामने नाकाबन्दी कर वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान कल रात्रि को सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 18-0539 सुकमा की ओर से आ रही थी उसकी जांच करने पर वाहन में 225 किलो गांजा बरामद कर दो तस्कर वाहन चालक दीपक निहाल निवासी दोरनापाल एवं विप्रो सरकार निवासी मलकानगिरी पीव्ही 117 को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इस्पेक्टर विनोद एक्का, सउपनि.पन्ना लाल चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक दया शंकर भोई का योगदान रहा।
 
थाना प्रभारी तोंगपाल विनोद एक्का ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन की चेकिंग के तहत 225 किलो गांजा वाहन क्र0 सीजी 18 के 0539 सफेद रंग की बोलेरो में दोरनापाल से रायपुर जा रहे थे, जिसमें दो तस्करों को पकड़ा गया है।
अमित जोगी होंगे मारवाही उपचुनाव में जेसीसीजे प्रत्याशी

अमित जोगी होंगे मारवाही उपचुनाव में जेसीसीजे प्रत्याशी

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अमित जोगी होंंगे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के उम्मीदवार। शनिवार को इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने की।

धर्मजीत सिंह ने कहा कि अमित जोगी ही मारवाही से उम्मीद्वार होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। अजीत जोगी का मरवाही से आत्मीय रिश्ता था और हमें यहां राजनीति की जरूरत नहीं है। यहां अन्य पार्टी की स्थिति कमजोर है, इसलिए राजनैतिक दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जोगी कांग्रेस के कांग्रेस पार्टी में विलय की बात को खारिज करते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया।

ज्ञात हो कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही सीट खाली हुई हैं। जिस पर उपचुनाव होना है। इस सीट को लेेकर सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं और क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है। 
डोनेट योर मोबाइल को मिला शहर का साथ, दान के लिए लोग आ रहे सामने

डोनेट योर मोबाइल को मिला शहर का साथ, दान के लिए लोग आ रहे सामने

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक सौरभ कुमार की पहल पर ऑनलाइन क्लासेस के लिए निर्धन परिवार के बच्चों को  मोबाइल उपलब्ध कराने डोनेट योर मोबाइल कैंपेन से शहरवासी लगातार जुड़ रहे हैं। कैंपेन के पहले दिन ही शनिवार को नालंदा परिसर की लाइब्रेरियन मंजुला जैन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन तृप्ति ताम्रकार, जैनम हाईट्स कॉलोनी की प्रीति जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, रुचि वर्मा, हरिंदर सिंह संधू, सौरभ टिपणिस, रफाएल शाह, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने 10 से अधिक स्मार्ट फोन गरीब बच्चों के लिए भेंट किया है। होप फ़ॉर हुमिनिटी, खालसा रिलीफ़ फाउंडेशन, ब्रेन हंट, ग्रीन आर्मी, आभास फाउंडेशन जैसे शहर की कई सामाजिक संस्थाएं इस मुहिम का हिस्सा बनी हैं।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक जनसंपर्क श्री आशीष मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने चल रही ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ रहे निर्धन परिवारों के बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा डोनेट योर मोबाइल कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत घर में रखे पुराने लेकिन सही हालत के स्मार्ट फोन आम लोगों से दान में प्राप्त कर जरूरत मंद बच्चों तक पहुँचाया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने अभी स्कूल्स बंद हैं, लेकिन घर पर रहकर बच्चों के ऑनलाइन पढ़ाई का सिलसिला जारी है। टीचर स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस करा रहे हैं। ऐसे में शहर के कई गरीब परिवारों के बच्चे घर पर स्मार्ट फोन न होने की वजह से अपनी पढ़ाई से बंचित हो रहे हैं सभी शहरवासियों से अपील है कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने मोबाइल नंबर-968 579 2100 या 888 999 4411, 8871737121, 982786006 पर संपर्क कर गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन दान में दे सकते हैं। 
देर तक सोने की बात को लेकर सास व ससुर ने की बहु पिटाई, सिविल लाईन थाने का मामला

देर तक सोने की बात को लेकर सास व ससुर ने की बहु पिटाई, सिविल लाईन थाने का मामला

रायपुर। देर तक सोने की बात को लेकर सास व ससुर ने महिला की पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काली नगर पण्डरी निवासी सलमा बेगम 26 वर्ष पति मोहम्म्द सलमान ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया को शनिवार को सास जुनेजा व ससुर व ससुर अली हुसैन ने देर तक सोने व प्रावेट नौकरी करने की बात को लेकर गाली-गलोच करते हुये हाथ मुक्का से मारकर घर के बाहर निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34,506 के तहत अपराध कायम मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ की सभी सीमाओं पर फिर शुरू होंगे आरटीओ चेक पोस्ट, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आदेश जारी

छत्तीसगढ़ की सभी सीमाओं पर फिर शुरू होंगे आरटीओ चेक पोस्ट, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ा फै सला लेते हुए राज्य की सभी सीमाओं पर आरटीओ चेक पोस्ट फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पाटेकोहरा,छोटा मानपुर एवं मानपुर जिला राजनांदगांव, चिल्फी जिला कबीरधाम, खम्हारपाली व बागबाहरा जिला महासमुंद, केंवची जिला बिलासपुर, धनवार व रामानुजगंज जिला बलरामपुर, घुटरीटोला व चाटी जिला कोरिया, रेगारपाली रायगढ़, शंख व लावाकेरा जिला जशपुरनगर, कोंटा जिला सुकमा तथा धनपूंजी जिला जगदलपुर के चेकपोस्ट शुरू किये जाऐंगे। ज्ञात हो कि 2017 में प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने लगातार मिल रही अवैध वसूली की खबरों के बाद सभी आरटीओ चेकपोस्ट बंद कर दिये थे जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार फिर से शुरू करने जा रही है।
अमित जोगी का अभिनव पहल 10 वी और 12 वी में प्रथम आये छात्रो को सौपे 1-1 लाख रूपये

अमित जोगी का अभिनव पहल 10 वी और 12 वी में प्रथम आये छात्रो को सौपे 1-1 लाख रूपये

मुंगेली,अमित जोगी जी ने कहा आज मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप & टिकेश वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में 10वी & 12वी परीक्षा में टॉप करके पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।उनके संघर्ष भरी सफलता में मुझे पापा की झलक दिखती है।
आज धरमजीत सिंह जी,श्रीमती रेनु जोगी जी के साथ उनके घर जाकर जनता कांग्रेस की ओर से प्रोत्साहन राशी के रूप में 1लाख रुपए दिए ।


 

कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना, संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की हुई आय

कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना, संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की हुई आय

रायपुर,कोरोना संकट ने भले ही देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया हो, लेकिन इसी दौरान छत्तीसगढ़ के जंगलों में हरे सोने की जमकर बारिश हुई। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में तेंदूपत्ता का संग्रहण पूरी रफ्तार के साथ हो रहा है। चालू सीजन में 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य के विरुद्ध 9 लाख 72 हजार 697 मानक बोरा का संग्रहण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 58 प्रतिशत है। इससे संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की आय हुई है।


कोरोना संकट शुरु होते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि लॉकडाउन के दौरान कृषि और वन आधारित आर्थिक गतिविधियां चलती रहें। नये सीजन में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में उत्पन्न नयी चुनौतियों का आंकलन कर रणनीति तैयार की गई। तेंदूपत्ता के संग्रहण से लेकर भंडारण तक कार्य पूरी तरह स्थानीय श्रमिकों से कराया गया। इससे बीते सीजनों की तुलना में, इस सीजन में स्थानीय लोगों को रोजागर के अधिक अवसर मिले। कृषि क्षेत्र की तरह, वन क्षेत्रों में भी सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां पूरे एहतियात के साथ संचालित की गईं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता भी शामिल रही। राज्य शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण दर में इजाफा करते हुए 4000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिए जाने से संग्रहकों ने इस सीजन में खासे उत्साह के साथ तेंदूपत्ता का संग्रहण किया। लॉकडाउन समाप्त होने, और अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही, संग्रहण कार्य में और तेजी आ गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ते की गुणवत्ता देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।

शासन ने सभी तेंदूपत्ता श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिन अंदरुनी क्षेत्रों में बैंकों के माध्यम से राशि के अंतरण में असुविधा हो रही हो, वहां श्रमिकों को नकद भुगतान करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिला यूनियन बीजापुर में 81 हजार 998 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इसी प्रकार सुकमा में 41 हजार 83 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 3 हजार 611 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 11 हजार 819 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। दक्षिण कोण्डागांव में 11 हजार 485 मानक बोरा, केशकाल में 16 हजार 654 मानक बोरा, नारायणपुर में 12 हजार 664 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 82 हजार 126 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 67 हजार 743 मानक बोरा तथा कांकेर में 28 हजार 643 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।


इसी तरह जिला यूनियन राजनांदगांव में 59 हजार 590 मानक बोरा, खैरागढ़ में 28 हजार 409 मानक बोरा, बालोद में 16 हजार 298 मानक बोरा तथा कवर्धा में 20 हजार 292 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। धमतरी में 19 हजार 13 मानक बोरा, गरियाबंद में 58 हजार 428 मानक बोरा, महासमुंद में 51 हजार 856 मानक बोरा, बलौदाबाजार में 13 हजार 641 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। जिला यूनियन बिलासपुर में 14 हजार 20 मानक बोरा, मरवाही में 11 हजार 526 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 3 हजार 445 मानक बोरा, रायगढ़ में 26 हजार 986 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 54 हजार 284 मानक बोरा, कोरबा में 33 हजार 459 मानक बोरा तथा कटघोरा में 36 हजार 424 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा जशपुरनगर में 15 हजार 350 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 25 हजार 324 मानक बोरा, कोरिया में 21 हजार 145 मानक बोरा, सरगुजा में 19 हजार 79 मानक बोरा, बलरामपुर में 49 हजार 892 तथा सूरजपुर में 36 हजार 395 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।